उप्र में सपा के तीन नेताओं के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मामला दर्ज
उप्र में सपा के तीन नेताओं के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मामला दर्ज
Published : Sep 23, 2023, 4:06 pm IST
Updated : Sep 23, 2023, 4:06 pm IST
SHARE ARTICLE
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रतापगढ़ (उप्र): उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। 

पुलिस ने बताया कि अपनी ही पार्टी के एक नेता से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में सपा के जिलाध्यक्ष सहित तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 386 (भय दिखाकर जबरन वसूली) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिश्रा ने बताया कि प्रतापगढ़ शहर निवासी सपा नेता जावेद अख्तर एडवोकेट ने थाना नगर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गत 12 सितंबर को एक मामले में जेल में बंद छविनाथ यादव को कौशांबी जेल से पेशी पर यहां प्रतापगढ़ अदालत लाया गया था और इसी दौरान सपा जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने उन्हें अदालत में बुलाया और वहीं दोनों लोगों ने उनसे दस लाख रुपये की मांग की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अख्‍तर ने तहरीर में कहा है कि कुछ दिन बाद अज्ञात लोग उनसे मिलने आए और कहा कि गुलशन यादव ने दस लाख रुपये लेने के लिए भेजा है और न देने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। एएसपी ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM