नोएडा निर्माणाधीन इमारत लिफ्ट हादसा : गंभीर रूप से घायल एक और मजदूर की मौत, मृतक संख्या नौ हुई
नोएडा निर्माणाधीन इमारत लिफ्ट हादसा : गंभीर रूप से घायल एक और मजदूर की मौत, मृतक संख्या नौ हुई
Published : Sep 23, 2023, 3:58 pm IST
Updated : Sep 23, 2023, 3:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Noida under-construction building lift accident: Another laborer seriously injured, death toll rises to nine
Noida under-construction building lift accident: Another laborer seriously injured, death toll rises to nine

निर्माणाधीन टावर की 14वीं मंजिल से सर्विस लिफ्ट 15 सितंबर को गिर गई थी।

नोएडा(उप्र) : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली ड्रीम वैली के निर्माणाधीन ग्रुप हाउसिंग परियोजना में 15 सितंबर को हुए लिफ्ट हादसे में गंभीर रूप से घायल एक और मजदूर की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

निर्माणाधीन टावर की 14वीं मंजिल से सर्विस लिफ्ट 15 सितंबर को गिर गई थी। उस समय लिफ्ट में नौ मजदूर सवार थे। सरकार द्वारा नियंत्रित एनबीसीसी 2011 में आम्रपाली समूह द्वारा शुरू की गई हाउसिंग परियोजना उच्चतम न्यायालय की निगरानी में पूरी कर रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए नौ लोगों में से अंतिम व्यक्ति मोहम्मद कैफ की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात करीब एक बजे मौत हो गई। वह मेरठ जिले का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि चार अन्य ने गत शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में बिसरख थाने में गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM