कौशांबी में अनियंत्रित ट्रक बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलटा, चालक और खलासी की मौत
कौशांबी में अनियंत्रित ट्रक बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलटा, चालक और खलासी की मौत
Published : Sep 23, 2023, 3:43 pm IST
Updated : Sep 23, 2023, 3:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Uncontrolled truck overturns after hitting electric pole in Kaushambi, driver and helper killed
Uncontrolled truck overturns after hitting electric pole in Kaushambi, driver and helper killed

हादसा शनिवार को सुबह हुआ.

कौशांबी (उप्र): कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर शनिवार को सुबह एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया, जिससे चालक व खलासी (सहयोगी) सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि एटा जनपद निवासी चालक ध्यान पाल (59) अपने खलासी सुरजीत (22) के साथ आज सुबह डीसीएम ट्रक लेकर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के गुलामीपुर के पास अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया, जिससे चालक ध्यान पाल व खलासी सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM