Mathura News: तिरुपति लड्डू के बाद अब मथुरा वृंदावन, गोवर्धन में प्रसाद की जांच
Mathura News: तिरुपति लड्डू के बाद अब मथुरा वृंदावन, गोवर्धन में प्रसाद की जांच
Published : Sep 23, 2024, 3:35 pm IST
Updated : Sep 23, 2024, 3:35 pm IST
SHARE ARTICLE
After Tirupati Laddu, now investigation of Prasad in Mathura Vrindavan, Govardhan news in hindi
After Tirupati Laddu, now investigation of Prasad in Mathura Vrindavan, Govardhan news in hindi

खाद्य एवं औषधि विभाग आज से मथुरा में चलाएगा अभियान

Mathura News In Hindi: तिरुपति के लड्डू प्रसादम में पशुओं की चर्बी का मामला सामने आने के बाद अब मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के मंदिरों के बाहर बेचे जा रहे प्रसाद की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे हैं।

खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने बांकेबिहारी मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि और गोवर्धन में गिरिराज मंदिर के बाहर दुकानों पर बिक रहे प्रसाद के सैंपल लिए और इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। पिछले साल मंदिरों के बाहर बेचे जा रहे प्रसाद के 59 नमूनों से 30 फीसदी नमूने फेल मिल चुके हैं।

मंदिर के सेवायतों ने संदेह जताया कि मंदिरों के बाहर बिक रहे प्रसाद में मिलावट हो सकती है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ मंदिरों के बाहर प्रसाद की दुकानों से सैंपल लिए।

सिंह ने बताया कि सोमवार से पूरे जिले में मंदिरों के बाहर दुकानों पर बिकने वाले प्रसाद की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा मंदिरों में लगने वाले भोग की भी जांच होगी। मिलावट पाई गई तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(For more news apart from After Tirupati Laddu, now investigation of Prasad in Mathura Vrindavan, Govardhan news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM