Kasganj Accident News: कासगंज में गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी, 19 की मौत, दर्जनों...

खबरे |

खबरे |

Kasganj Accident News: कासगंज में गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी, 19 की मौत, दर्जनों...
Published : Feb 24, 2024, 1:16 pm IST
Updated : Feb 24, 2024, 1:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Tractor trolley of devotees going to take bath in Ganga fell into the pond in Kasganj, UP, 19 died
Tractor trolley of devotees going to take bath in Ganga fell into the pond in Kasganj, UP, 19 died

जानकारी है कि  स्नान करने वाले लोगों में महिलाओं के साथ-साथ कई बच्चे भी शामिल थे। 

UP, Kasganj Accident News: राज्य में शनिवार सुबह एटा के गांव कसा पूर्वी से गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का एक ट्रैक्टर बदायूं हाईवे स्थित तालाब में जा गिरा , जिससे 19 लोगों की मौ की खबर है। वहीं हादसे में दर्जनों के घायल होने की पुष्टी की गई है. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि मरने वालों की गिनती बढ़ सकती है.

मिली जानकारी के अनुसार एटा के जैथरा थाना क्षेत्र कसा पूर्वी गांव से आज सुबह करीब दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण ट्रैक्टर पर सवार होकर कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने की इच्छा से निकले थे। वहीं सुबह लगभग 11 बजे दरयाबगंज के नजदीक हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई और  ट्रैक्टर और ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी.  जानकारी है कि  स्नान करने वाले लोगों में महिलाओं के साथ-साथ कई बच्चे भी शामिल थे। 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची और फिर हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलतचे ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से  तालाब से लोगों को बाहर निकाला। दोपहर 12 बजे तक 15 शव निकाले जा चुके थे। बाद में फिर चार शव और बरामद किए गए। मृतकों की संख्या बढ़कर 19 तक हो चुकी है, वहीं संख्या बढ़ने का अनुमान है।

बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है।


(For more news apart fromTractor trolley of devotees going to take bath in Ganga fell into the pond in Kasganj, UP, 19 died  news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM