उप्र: सुलतानपुर में रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का शव

खबरे |

खबरे |

उप्र: सुलतानपुर में रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का शव
Published : Dec 24, 2022, 1:52 pm IST
Updated : Dec 24, 2022, 1:52 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Dead body of a youth found lying on the railway track in Sultanpur
UP: Dead body of a youth found lying on the railway track in Sultanpur

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात रेल पटरी पर 20 वर्षीय एक युवक का सिर कटा शव बरामद किया गया।

सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात रेल पटरी पर 20 वर्षीय एक युवक का सिर कटा शव बरामद किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कूरेभार थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रवीण कुमार यादव ने बताया, “शुक्रवार को रेल ट्रैक के पास आरिफ (20) नामक एक युवक का सिर कटा शव बरामद किया गया था। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।”

यादव के मुताबिक, चार भाइयों में सबसे छोटा आरिफ क्रिकेट मैच खेलने के लिए सुबह घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस से संपर्क किया। एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। घटना के संबंध में जांच जारी है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM