उप्र: डेढ़ करोड़ रुपये की चरस बरामद, एक महिला समेत नेपाल के दो नागरिक गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

उप्र: डेढ़ करोड़ रुपये की चरस बरामद, एक महिला समेत नेपाल के दो नागरिक गिरफ्तार
Published : Mar 25, 2023, 12:54 pm IST
Updated : Mar 25, 2023, 12:54 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Charas worth Rs 1.5 crore recovered, two citizens of Nepal including a woman arrested
UP: Charas worth Rs 1.5 crore recovered, two citizens of Nepal including a woman arrested

आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन व कुछ नकदी भी जब्त की गयी है।

बहराइच (उप्र) : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की साझा टीम ने पड़ोसी देश नेपाल के एक युवक और युवती के पास से डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की पौने चार किलोग्राम चरस बरामद की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट तपन कुमार दास ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को सीमा पर संयुक्त जांच अभियान के दौरान भारत-नेपाल मैत्री बस में नेपाली मूल के दुर्गा प्रसाद व महिला आशा रोका के कब्जे से पौने चार किलोग्राम चरस बरामद की गयी। उनके मुताबिक, चरस नेपाल से तस्करी कर दिल्ली ले जाई जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें जेल भेज दिया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गयी है।. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन व कुछ नकदी भी जब्त की गयी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM