Lucknow Retired IAS News: रिटायर्ड IAS के घर पर लूटपात, पत्नी को फंदे से लटकाया, लखनऊ में बड़ी वारदात
Lucknow Retired IAS News: रिटायर्ड IAS के घर पर लूटपात, पत्नी को फंदे से लटकाया, लखनऊ में बड़ी वारदात
Published : May 25, 2024, 3:04 pm IST
Updated : May 25, 2024, 3:04 pm IST
SHARE ARTICLE
 Lucknow Retired IAS Officers Wife Murder News in Hindi
Lucknow Retired IAS Officers Wife Murder News in Hindi

सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल हो गया

Lucknow Retired IAS News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां एक रिटायर आईएएस अधिकारी के घर दिनदहाड़े लुटेरों ने लूटपाट की और अधिकारी की पत्नी को फाँसी पर लटका दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
 

 दरअसल, रायबरेली समेत कई जिलों के डीएम और इलाहाबाद में मंडलायुक्त रह चुके 71 वर्षीय सेवानिवृत्त आईएएस ऑफिसर डीएन दुबे लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 में रहते हैं। शनिवार सुबह जब वह गोल्फ खेलकर वापस आए तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसकी पत्नी मोहिनी का शव फर्श पर पड़ा था. उसके गले में फंदा कसा हुआ था. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

Himachal Pradesh News: पीएम मोदी की रैली में गई बस खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत  

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है. साथ ही आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

(For more news apart from Lucknow Retired IAS Officers Wife Murder News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM