UP Factory Explosion: सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

UP Factory Explosion: सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन लोगों की मौत
Published : Apr 26, 2025, 12:47 pm IST
Updated : Apr 26, 2025, 1:17 pm IST
SHARE ARTICLE
UP Saharanpur firecracker factory Explosion News in Hindi
UP Saharanpur firecracker factory Explosion News in Hindi

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। शवों के टुकड़े 100 से 150 मीटर दूर तक गिरे।

UP Saharanpur Firecracker Factory Explosion News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद में आज सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घटना के समय फैक्ट्री के अंदर 10 से अधिक लोग मौजूद थे।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। शवों के टुकड़े 100 से 150 मीटर दूर तक गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट भूकंप जैसा महसूस हुआ।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र को सील कर दिया गया है। बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर विरोध जताया। उनका आरोप है कि वहां अवैध फैक्ट्री चलाई जा रही थी। यह फैक्ट्री निहालखेड़ी गांव में स्थित है। यह जिला मुख्यालय से 50 किमी और देवबंद तहसील से लगभग 8 किमी दूर है।

(For More News Apart From UP Saharanpur firecracker factory Explosion News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM