UP Accident News: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
UP Accident News: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Published : Jan 27, 2025, 11:08 am IST
Updated : Jan 27, 2025, 11:08 am IST
SHARE ARTICLE
UP Accident Lucknow Expressway 4 people died News In Hindi
UP Accident Lucknow Expressway 4 people died News In Hindi

पहचान के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

UP Accident Lucknow Expressway 4 people died News In Hindi: आगरा के फतेहाबाद में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया. कुंभ स्नान के बाद कार से जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद कार दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे पति-पत्नी समेत मासूम बेटे-बेटी के शवों को बाहर निकाला।

पहचान के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 31 किमी पर हुआ. बताया गया है कि फतेहाबाद थाना क्षेत्र में कार अचानक सड़क के दूसरी ओर चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार में सवार बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया और सड़क पर यातायात सुचारू कराया। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि परिवार दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है, जो कुंभ स्नान से लौट रहा था. इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है.

पुलिस ने बताया कि मृतकों में करीब 42 साल के ओमप्रकाश आर्य, उनकी 34 साल की पत्नी पूर्णिमा सिंह, 12 साल की बेटी अहाना और चार साल का बेटा विनायक शामिल हैं.

(For more news apart from UP Accident Lucknow Expressway 4 people died News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM