हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती
Published : Feb 27, 2023, 11:16 am IST
Updated : Feb 27, 2023, 11:16 am IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla hospitalized after chest pain  (फाइल फोटो)
Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla hospitalized after chest pain (फाइल फोटो)

वह फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी जांच तथा इलाज हो रहा है। उनकी हालत अब स्थिर है।’’.

नोएडा (उप्र) : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के प्रवक्ता वी. बी. जोशी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शुक्ला (70) को रविवार आधी रात के करीब कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वह शनिवार से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य लोगों से शिष्टाचार भेंट की। जोशी ने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार को आधी रात के आसपास कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी जांच तथा इलाज हो रहा है। उनकी हालत अब स्थिर है।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शुक्ला ने 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर निवासी शुक्ला चार बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से छात्र नेता के तौर पर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM