नोएडा: पत्नी से हुआ झगड़ा तो डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी की कर दी हत्या, इलाके में सनसनी
नोएडा: पत्नी से हुआ झगड़ा तो डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी की कर दी हत्या, इलाके में सनसनी
Published : May 27, 2023, 2:09 pm IST
Updated : May 27, 2023, 2:09 pm IST
SHARE ARTICLE
One and a half year old innocent daughter was murdered after a quarrel with wife
One and a half year old innocent daughter was murdered after a quarrel with wife

स्से में आकर अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

नोएडा (उप्र) : जेवर थाना क्षेत्र की नई बस्ती में रहने वाले एक दंपति के बीच शुक्रवार रात को विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया तथा गुस्से में आकर अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) साद मियां खान ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सल्यान नयी बस्ती में रहने वाले दीपक की शादी गायत्री से हुई है। दोनों के चार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दीपक ने अपनी पत्नी से मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया तथा गुस्से में उसने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी कीर्ति का गला दबा दिया। इस घटना के बाद पुरे इलाके सनसनी फैल गई है.

खान ने बताया कि इस घटना में कृति की मौत हो गई। जब वह उक्त घटना को अंजाम दे रहा था तो उसके तीन अन्य बच्चे मौके पर मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM