उत्तर प्रदेश : किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश : किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Published : May 27, 2023, 12:20 pm IST
Updated : May 27, 2023, 12:20 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

एक महीने पहले किशोरी को कथित रूप से अगवा करने और बिहार ले जाकर बलात्कार...

बलिया (उप्र) : बलिया जिले के एक गांव से करीब एक महीने पहले किशोरी को कथित रूप से अगवा करने और बिहार ले जाकर बलात्कार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बैरिया के थाना प्रभारी (एसएचओ) धर्मवीर सिंह ने कहा कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 23 अप्रैल की सुबह लापता हो गई थी। उसके भाई ने पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी बहन कम्प्यूटर सीखने के लिए गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। इस मामले में अज्ञात व्‍यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही क्षेत्र में है। पुलिस ने बृहस्‍पतिवार को पताही में छापेमारी कर अजीत कुमार सिंह नामक व्‍यक्ति को पकड़ा और उसके कब्‍जे से किशोरी को मुक्‍त करा लिया। उन्होंने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र का रहने वाला अजीत कुमार सिंह उसे अगवा कर पूर्वी चंपारण ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

उन्‍होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 366 (अपहरण या शादी के लिए मजबूर करने के इरादे से महिला को मजबूर करना) और 376 (बलात्कार) तथा यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्‍सो) अधिनियम से संबंधित प्रावधान जोड़े गए हैं। एसएचओ ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM