Election 2024: BJP से टिकट कटने के बाद वरुण गांधी ने पीलीभीत की जनता से कहा, 'मैं आखरी सांस तक आपका साथ...'
Election 2024: BJP से टिकट कटने के बाद वरुण गांधी ने पीलीभीत की जनता से कहा, 'मैं आखरी सांस तक आपका साथ...'
Published : Mar 28, 2024, 1:32 pm IST
Updated : Mar 28, 2024, 1:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Varun Gandhi wrote a letter to the people of Pilibhit after being denied ticket from BJP news in hindi
Varun Gandhi wrote a letter to the people of Pilibhit after being denied ticket from BJP news in hindi

वरुण गांधी ने आगे लिखा- मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे वर्षों पीलीभीत की महान जनता की सेवा करने का मौका मिला।

Lok Sabha Election 2024: इस बार लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से सांसद और बीजेपी नेता वरुण गांधी उम्मीदवार के तौर पर नहीं उतरेंगे. इस बार पार्टी ने उनकी जगह यहां से जितिन प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है. भाजपा से टिकट कटने के बाद अब वरुण गांधी ने पीलीभीत के लोगों के नाम बेहद भावुक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा कि सांसद के तौर पर भले ही मेरा पीलीभीत से रिश्ता खत्म हो रहा है, लेकिन मेरी आखिरी सांस तक पीलीभीत के साथ मेरा रिश्ता खत्म नहीं होगा... 

उन्होंने पीलीभीत की जनता से आशिर्वाद मांगते हुए लिखा,- आज जब मैं यह पत्र लिख रहा हूं, तो अनगिनत यादों ने मुझे भावुक कर दिया है। मुझे वो 3 साल का छोटा सा बच्चा याद आ रहा है जो अपनी मां की उँगली पकड़ कर 1983 में पहली बार पीलीभीत आया था, उसे कहां पता था एक दिन यह धरती उसकी कर्मभूमि और यहां के लोग उसका परिवार बन जाएंगे।

 वरुण गांधी ने आगे लिखा- मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे वर्षों पीलीभीत की महान जनता की सेवा करने का मौका मिला। महज एक सांसद के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के तौर पर भी मेरी परवरिश और मेरे विकास में पीलीभीत से मिले आदर्श, सरलता और सहृदयता का बहुत बड़ा योगदान है। आपका प्रतिनिधि होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और मैंने हमेशा अपनी पूरी क्षमता से आपके हितों के लिए आवाज उठाई।

उन्होंने आगे लिखा,  एक सांसद के तौर पर मेरा कार्यकाल भले समाप्त हो रहा हो, पर पीलीभीत से मेरा रिश्ता अंतिम सांस तक खत्म नहीं हो सकता। सांसद के रूप में नहीं, तो बेटे के तौर पर सही, मैं आजीवन आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूँ और मेरे दरवाजे आपके लिये हमेशा पहले जैसे ही खुले रहेंगे। मैं राजनीति में आम आदमी की आवाज उठाने आया था और आज आपसे यही आशीर्वाद मांगता हूँ कि सदैव यह कार्य करता रहूं, भले ही उसकी कोई भी कीमत चुकानी पड़े।

मेरा और पीलीभीत का रिश्ता प्रेम और विश्वास का है, जो किसी राजनीतिक गुणा- भाग से बहुत ऊपर है। मैं आपका था, हूं और रहूँगा।

जानकारी दे दें कि भारतीय जनता पार्टी ने 24 मार्च को देर रात जारी उम्मीदवारों की सूची में सांसद वरुण गांधी का टिकट उनके स्थान पर लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद को दे दिया और उन्हें पीलीभीत से उम्मीदवार घोषित किया। 

(For more news apart fromVarun Gandhi wrote a letter to the people of Pilibhit after being denied ticket from BJP news in hindi stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM