उप्र : सिख युवक पर धर्मपरिवर्तन करने के लिए बना रहा था दबाव, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
उप्र : सिख युवक पर धर्मपरिवर्तन करने के लिए बना रहा था दबाव, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Published : Dec 28, 2022, 4:48 pm IST
Updated : Dec 28, 2022, 4:48 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Sikh youth was being pressurized to convert, FIR against four people
UP: Sikh youth was being pressurized to convert, FIR against four people

सिख समाज के एक युवक से मारपीट कर जबरन उसका केश काटने और उसपर ईसाई धर्म स्वीकार करने का दबाव डालने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

बिजनौर (उत्तर प्रदेश) : जिले की बढ़ापुर पुलिस ने सिख समाज के एक युवक से मारपीट कर जबरन उसका केश काटने और उसपर ईसाई धर्म स्वीकार करने का दबाव डालने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, चम्पतपुर गांव निवासी सिख समुदाय के महेन्द्र सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही बलवीर, मंगल सिंह, छिंदर और अमरीक ने उसके पुत्र गुरप्रीत के बाल काटकर उसके साथ मारपीट की और उसपर ईसाई धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनुज तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (किसी की धार्मिक भावना को आहत करना), 323 (जानबूझकर स्‍वेच्‍छा से चोट पहुंचाना), 352 (आपराधिक बल का प्रयोग), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) तथा 506 (आपराधिक धमकी) में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM