उप्र: अचानक झोपड़ी में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत
उप्र: अचानक झोपड़ी में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत
Published : Dec 28, 2022, 10:38 am IST
Updated : Dec 28, 2022, 10:38 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Suddenly a fierce fire broke out in the hut, five people died
UP: Suddenly a fierce fire broke out in the hut, five people died

मंगलवार देर रात करीब 10 बजे एक झोपड़ी में आग लग गई जिसमें जलकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

मऊ (उप्र) : मऊ जिले के कोपागंज क्षेत्र में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लगने से उसमें झुलस कर पांच लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बुधवार को बताया कि कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे एक झोपड़ी में आग लग गई जिसमें जलकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में गुड्डी राजभर (34), उसके पुत्र अभिषेक (12), दिनेश (10), अंजेश (छह) और उसकी बहन की बेटी चांदनी (14) की मौत हो गई।

कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना चूल्हे की चिंगारी से लगी आग के कारण हुई प्रतीत होती है। पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM