UP News: बलिया में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने की खुदकुशी

खबरे |

खबरे |

UP News: बलिया में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने की खुदकुशी
Published : Dec 28, 2024, 5:13 pm IST
Updated : Dec 28, 2024, 5:13 pm IST
SHARE ARTICLE
UP News 2 women committed suicide in separate incidents in Ballia news
UP News 2 women committed suicide in separate incidents in Ballia news

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि गीता देवी (26) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूत्रों के अनुसार गीता की शुक्रवार रात पति से फोन पर कहासुनी हुई , जिसके बाद गीता ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में गीता के पिता की तहरीर पर सास, जेठानी और जेठ के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उधर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जलालीपुर गांव में रीना शर्मा (40) का शव शनिवार की सुबह घर के बगल के एक अहाते में छड़ में गमछे के सहारे लटकामिला।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस घटना को आत्महत्या के साथ जोड़कर देख रही है।(pti)

(For more news apart from UP News: Two women committed suicide in separate incidents in Ballia News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi) 
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM