दिल्ली में लड़की की हत्या मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करे पुलिस: राष्ट्रीय महिला आयोग
दिल्ली में लड़की की हत्या मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करे पुलिस: राष्ट्रीय महिला आयोग
Published : May 29, 2023, 4:48 pm IST
Updated : May 29, 2023, 4:48 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

New Delhi: राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग की निर्मम हत्या के मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने को कहा है। आयोग ने तीन सदस्यीय जांच दल का भी गठन किया है जो पीड़िता के परिवार और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की आगे जांच करेगा। इस दल का नेतृत्व महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडूप करेंगी।

आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस घटना की निंदा करते हुए महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की प्राथमिकी में सभी उचित कानूनी प्रावधान शामिल किए जाएं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM