सहारनपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगी
सहारनपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगी
Published : Aug 29, 2023, 2:08 pm IST
Updated : Aug 29, 2023, 2:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Miscreant arrested after encounter with police in Saharanpur, shot in leg
Miscreant arrested after encounter with police in Saharanpur, shot in leg

गिरफ्तार बदमाश को पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की सरसावा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोकशी और नशीले पदार्थ की तस्करी में वांछित एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार बदमाश को पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “सरसावा पुलिस सोमवार रात गोविंदपुर के सामने राजमार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान उसने मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाश पुलिस पर गोलीबारी करते हुए भागने लगे।” जैन के मुताबिक, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने के कारण मोटरसाइकिल से गिर गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश की पहचान समसपुर गांव के रहने वाले नासिर के रूप मे हुई है। पुलिस ने मामले में सरसावा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जैन के अनुसार, नासिर एक वांछित बदमाश है, जिसके खिलाफ सहारनपुर और हरियाणा के विभिन्न थानों में 18 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल नासिर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और उसके पास से चोरी की एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM