उप्र : भाजपा विधायक के वाहन पर युवक ने किया ईंट से हमला

खबरे |

खबरे |

उप्र : भाजपा विधायक के वाहन पर युवक ने किया ईंट से हमला
Published : Nov 29, 2022, 4:51 pm IST
Updated : Nov 29, 2022, 4:51 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Youth attacks BJP MLA's vehicle with brick
UP: Youth attacks BJP MLA's vehicle with brick

हालांकि इस हमले से कार में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने कहा कि युवक मानसिक रूप से ठीक नहीं लग रहा है।

उन्नाव (उप्र) : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक श्रीकांत कटियार के वाहन पर दही थाना इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर ईंट से हमला कर दिया जिससे उनकी कार का शीशा टूट गया, हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कटियार सोमवार देर रात एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, और दही थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज के पास उनका वाहन पहुंचा तभी एक युवक ने ईंट से हमला कर दिया। ईट विधायक की कार के सामने वाले शीशे से टकराई जिससे चालक की तरफ का शीशा टूट गया।

उन्होंने बताया कि हालांकि इस हमले से कार में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने कहा कि युवक मानसिक रूप से ठीक नहीं लग रहा है।

घटना की सूचना विधायक श्रीकांत कटियार ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर आशुतोष कुमार ने जांच के बाद हमलावर युवक को हिरासत में ले लिया।

सीओ ने बताया कि विधायक ने अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।

विधायक ने कहा कि आरोपी युवक अर्धविक्षिप्त लग रहा था।

Location: India, Uttar Pradesh, Unnao

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM