योगी ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

खबरे |

खबरे |

योगी ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Published : Dec 29, 2022, 10:30 am IST
Updated : Dec 29, 2022, 10:30 am IST
SHARE ARTICLE
Yogi pays tribute to Guru Gobind Singh on his Prakash Parv
Yogi pays tribute to Guru Gobind Singh on his Prakash Parv

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मोत्सव हर साल पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि मानव सभ्यता के लिए उनका जीवन अनमोल पाथेय है।

योगी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, “अधर्म और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के अनन्य प्रतिमान, अद्वितीय योद्धा, सिखों के दशम गुरु, महान संत, खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन!”

उन्होंने आगे लिखा, “धर्म और मानवता की रक्षा को समर्पित गुरु गोबिंद सिंह जी का त्यागमय जीवन मानव सभ्यता के लिए अनमोल पाथेय है।”

उल्लेखनीय है कि गुरु गोबिंद सिंह  जी का जन्मोत्सव हर साल पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले गुरु गोबिंद सिंह ने दूसरों के जीवन में प्रकाश लाने और उनका कल्याण करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

खालसा पंथ की स्थापना कर गुरु गोबिंद सिंह ने सिखों को जीवन जीने के लिए पांच ककार-केश, कड़ा, कृपाण, कच्छा और कंघा धारण करने का मंत्र दिया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM