ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पुलिस की जीप, चालक की मौत, मुख्य आरक्षी घायल

खबरे |

खबरे |

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पुलिस की जीप, चालक की मौत, मुख्य आरक्षी घायल
Published : Mar 30, 2023, 12:01 pm IST
Updated : Mar 30, 2023, 12:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Police jeep collided with tractor-trolley, driver killed, head constable injured
Police jeep collided with tractor-trolley, driver killed, head constable injured

बिसेन ने कहा कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और वाहन के चालक की तलाश की जा रही है।

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बृहस्पतिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर गश्त कर रही पुलिस की जीप के एक ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराने से जीप के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार मुख्य आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि यह हादसा मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेव-वे पर तड़के करीब चार बजे उस समय हुआ, जब गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई।

बिसेन के मुताबिक, हादसे में दीवानाकलां गांव निवासी जीप चालक शैलेष चौधरी (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बिसेन ने बताया कि चौधरी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बिसेन ने कहा कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और वाहन के चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारी हादसे के पीछे की वजहों का पता लगा रहे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM