उप्र: बलिया में गंगा नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

खबरे |

खबरे |

उप्र: बलिया में गंगा नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत
Published : May 30, 2023, 1:11 pm IST
Updated : May 30, 2023, 1:11 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बलिया (उप्र): बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा नदी के मझौवां घाट पर नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवां घाट पर मंगलवार को सुबह गंगा दशहरा के अवसर पर नहाते समय सुमित भारती (18) गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सुमित को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोनवानी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बिहार राज्य के सारण जिले के छपरा में मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट, मठिया गांव का निवासी था। वह मझौवां अपनी बुआ के घर आया था। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM