उप्र : सिलेंडर में धमाके से मकान ध्वस्त, चार लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

उप्र : सिलेंडर में धमाके से मकान ध्वस्त, चार लोगों की मौत
Published : Mar 31, 2023, 4:29 pm IST
Updated : Mar 31, 2023, 4:29 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: House collapsed due to cylinder blast, four people died
UP: House collapsed due to cylinder blast, four people died

मकान के अंदर से कुछ सिलेंडर बरामद हुए हैं।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कथित तौर पर सिलेंडर में धमाका होने से एक मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया और उसमें रह रहे चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी (डीएम) चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्‍लोक कुमार अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

अधिकारियों के मुताबिक, कोतवाली नगर इलाके के नयागांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे के आसपास एक मकान में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद उससे धुएं का गुबार उठता दिखा। अधिकारियों के अनुसार, धमाके में मकान जमींदोज हो गया। उन्होंने बताया कि मकान के मलबे में से अभी तक चार शव निकाले जा चुके हैं। घटना की वजह सिलेंडर में धमाका होना बताया जा रहा है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि कोतवाली नगर इलाके के नयागांव में खेतों के बीच में एक मकान बना हुआ था, जिसमें सिलेंडर में धमाका होने की सूचना 112 पर कॉल करके दी गई थी।

उन्होंने बताया कि मकान के अंदर से कुछ सिलेंडर बरामद हुए हैं। पुलिस, प्रशासन, दमकल और चिकित्सा विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया है। एसएसपी ने कहा कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। रसायन मिलने के सवाल पर कुमार ने कहा कि 112 पर सिलेंडर में धमाका होने की सूचना मिली थी और अंदर से कुछ सिलेंडर भी बरामद हुए हैं, लेकिन इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM