उप्र : पंचायत में पहुंचे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

उप्र : पंचायत में पहुंचे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
Published : Jul 31, 2023, 11:33 am IST
Updated : Jul 31, 2023, 11:33 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

हमले में गंभीर रूप से घायल सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलिया:  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पंचायत में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय पदाधिकारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि हमले के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी के मुताबिक, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में भाजपा के मनियर मंडल के महामंत्री अजित सिंह रविवार दोपहर भूमि विवाद से जुड़ी एक पंचायत में पहुंचे थे, तभी उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। अधिकारी ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने बताया कि सिंह की तहरीर पर बांसडीह कोतवाली में अखिलेश बिंद और रमेश बिंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्‍वेच्‍छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) व 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।.

आनंद के अनुसार, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हमले में इस्तेमाल हथियार के साथ सोमवार को सुल्तानपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।.

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस से कहा कि सिंह पंचायत में उनके विरोधी खेमे के पक्ष में बात कर रहे थे, जिससे नाराज होकर दोनों ने उन पर हमला कर दिया।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM