LPG Cylinder Price News: आज से 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 7 रुपये सस्ता
LPG Cylinder Price News: आज से 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 7 रुपये सस्ता
Published : Feb 1, 2025, 10:45 am IST
Updated : Feb 1, 2025, 10:45 am IST
SHARE ARTICLE
LPG Cylinder Price cylinder gets cheaper News In Hindi
LPG Cylinder Price cylinder gets cheaper News In Hindi

घरों में इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

LPG Cylinder Price News: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज (1 फरवरी) कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में शनिवार से 7 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर का खुदरा मूल्य 1797 रुपये होगा।

कीमतें कितनी कम हो गई हैं?

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 1 फरवरी से राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,804 रुपये से घटकर 1,797 रुपये हो गई है। कोलकाता में इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,911 रुपये से घटकर 1,907 रुपये हो गई है। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1,756 रुपये से घटकर 1,749.50 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में आज से एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,959.50 रुपये है।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें

घरों में इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अभी भी पुरानी कीमत 803 रुपये पर ही मिल रहा है। लखनऊ में इस रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 840.50 रुपये है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 802.50 रुपये है। चेन्नई में इस सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपये है। वहीं, कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 829 रुपये है।

(For more news apart from LPG Cylinder Price cylinder gets cheaper News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Tags: lpg

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM