उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ पद से दिया इस्तीफा

खबरे |

खबरे |

उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ पद से दिया इस्तीफा
Published : Sep 2, 2023, 6:03 pm IST
Updated : Sep 2, 2023, 6:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Uday Kotak resigns as CEO of Kotak Mahindra Bank
Uday Kotak resigns as CEO of Kotak Mahindra Bank

अंतरिम व्यवस्था के तहत गुप्ता 31 दिसंबर, 2023 तक प्रबंध निदेशक और सीईओ की भूमिका निभाएंगे।

New Delhi: उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। बैंक ने साथ ही बताया कि संयुक्त प्रबंध निदेशक दीपक गुप्ता 31 दिसंबर तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी निभाएंगे।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, ''बैंक की आज हुई बोर्ड बैठक में उदय कोटक के इस्तीफे पर विचार किया गया और वह एक सितंबर 2023 से बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ नहीं रहे। वह अब बैंक के गैर-कार्यकारी निदेशक बन गए हैं।''

अंतरिम व्यवस्था के तहत गुप्ता 31 दिसंबर, 2023 तक प्रबंध निदेशक और सीईओ की भूमिका निभाएंगे। इसके लिए आरबीआई की मंजूरी ली जानी है। बैंक ने कोटक के इस्तीफे की वजह नहीं बताई।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM