Cheque Clearance Rule 2025: RBI ने चेक क्लियरिंग सिस्टम में किया बड़ा बदलाव, अब कुछ ही घंटों में होगी पेमेंट
Cheque Clearance Rule 2025: RBI ने चेक क्लियरिंग सिस्टम में किया बड़ा बदलाव, अब कुछ ही घंटों में होगी पेमेंट
Published : Oct 3, 2025, 1:45 pm IST
Updated : Oct 3, 2025, 1:45 pm IST
SHARE ARTICLE
RBI made a major change in the check clearing system news in hindi
RBI made a major change in the check clearing system news in hindi

RBI ने बताया है कि मौजूदा चेक ट्रंकेशन सिस्टम को अब और फास्ट बनाया जाएगा.

Cheque Clearance Rule 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चेक क्लियरिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। 4 अक्टूबर 2025 से सभी बैंकों को एक ही दिन में चेक क्लियर करना होगा, जिससे चेक के जरिए भुगतान करना तेज और आसान हो जाएगा। अभी तक चेक क्लियर होने में एक से दो दिन का समय लगता था। (RBI made a major change in the check clearing system news in hindi) 

RBI ने बताया है कि मौजूदा चेक ट्रंकेशन सिस्टम (Cheque Truncation System - CTS) को अब और फास्ट बनाया जाएगा। अब जैसे ही आप चेक बैंक में जमा करेंगे, उसकी स्कैन कॉपी तुरंत क्लियरिंग हाउस और फिर पेमेंट करने वाले बैंक को भेज दी जाएगी। वहां से बैंक को तय समय में चेक को मंजूरी या रिजेक्ट करना होगा। इससे क्लियरिंग का टाइम 2 दिन से घटकर कुछ घंटे का रह जाएगा।

कैसे काम करेगा नया चेक क्लियरिंग सिस्टम ? 

पहला चरण 4 अक्टूबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक लागू होगा। बैंक को चेक मिलने के बाद शाम 7 बजे तक मंजूरी देनी होगी. अगर बैंक समय पर जवाब नहीं देता,तो चेक अपने आप पास हो जाएगा।

दूसरा चरण 3 जनवरी 2026 से तक लागू होगा. बैंक को चेक आने के सिर्फ 3 घंटे के अंदर उसे क्लियर करना होगा. उदाहरण के लिए अगर आपने सुबह 10 बजे चेक जमा किया, तो दोपहर 1 से 2 बजे तक वह पास हो जाएगा।

टाइमिंग और प्रोसेस

बैंक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार चेक प्रेजेंटेशन सेशन चलाएंगे, यानी दिनभर स्कैन कॉपी भेजी जाती रहेगी. कन्फर्मेशन का समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। पहले चरण में 7 बजे तक बैंक को जवाब देना होगा, लेकिन दूसरे चरण से सिर्फ 3 घंटे में ही क्लियरिंग करनी होगी।

RBI ने ये कदम क्यों उठाया है?

ये कदम डिजिटल इंडिया को और बढ़ावा देगा। जब चेक इतनी जल्दी क्लियर होंगे, तो लोग डिजिटल पेमेंट्स के साथ-साथ चेक का भी भरोसे के साथ इस्तेमाल करेंगे। ये कदम बैंकिंग सिस्टम को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

ग्राहकों को होगा सीधा फायदा

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों को मिलेगा. अब आपको पैसे आने के लिए 2 दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा।बैंक को क्लियरिंग के बाद 1 घंटे के अंदर आपके अकाउंट में पैसा डालना होगा। यानी अब चेक जमा करने पर आपका पैसा लगभग उसी दिन आपके पास होगा।

(For more news apart from RBI made a major change in the check clearing system news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM