शेल इंडिया ने डीजल के दाम 20 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए
शेल इंडिया ने डीजल के दाम 20 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए
Published : Oct 4, 2023, 5:08 pm IST
Updated : Oct 4, 2023, 5:08 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

वहीं शेल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का भाव 117-118 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। शेल के देशभर में 346 पेट्रोल पंप हैं।

New Delhi: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शेल इंडिया ने हफ्ते भर से भी कम समय में डीजल की कीमतों में 20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने लगातार 18वें महीने में भी कीमतों पर लगाम लगाई हुई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल पिछले कई दिनों से 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए दुनिया की दूसरी बड़ी तेल एवं गैस कंपनी शेल की भारतीय इकाई ने पिछले हफ्ते ईंधन कीमत में रोजाना चार रुपये की बढ़ोतरी की।

दक्षिण एवं पश्चिम भारत में खास मौजूदगी रखने वाली शेल इंडिया से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद उसके पेट्रोल पंपों पर डीजल के दाम मुंबई में 130 रुपये और चेन्नई में 129 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

वहीं शेल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का भाव 117-118 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। शेल के देशभर में 346 पेट्रोल पंप हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल वितरक कंपनियों के पेट्रोल पंप पर डीजल एवं पेट्रोल के भाव इससे कहीं कम हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों के पेट्रोल पंप पर मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये जबकि चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

डीलरों का कहना है कि शेल के पेट्रोल पंप पर डीजल के दाम में चार रुपये प्रति लीटर की एक और बढ़ोतरी होने वाली है। ऐसा होने पर मुंबई में बृहस्पतिवार को डीजल के दाम 134 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच जाएंगे।

इस बारे में संपर्क किए जाने पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शेल इंडिया डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि करती है। हम अपने ग्राहकों की परेशानियों को समझते हैं लेकिन हमें बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के चलते डीजल की कीमतें बढ़ाने का फैसला करना पड़ा है।’’ हालांकि, देश के अधिकांश हिस्से में सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों की ही बहुतायत होने से ग्राहकों को अभी पुरानी दर पर ही डीजल एवं पेट्रोल मिल रहे हैं। इन कंपनियों के कुल 79,204 पेट्रोल पंप देशभर में मौजूद हैं।

.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM