Stock Market News: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी
Stock Market News: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी
Published : Nov 6, 2024, 10:25 am IST
Updated : Nov 6, 2024, 10:25 am IST
SHARE ARTICLE
Sensex, Nifty rise in early trade News In Hindi
Sensex, Nifty rise in early trade News In Hindi

टाइटन, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान में रहे।

Stock Market News: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 338.1 अंक चढ़कर 79,814.73 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 101.5 अंक की बढ़त के साथ 24,314.80 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।

टाइटन, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,569.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,030.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे(pti)


(For more news apart from Sensex, Nifty rise in early trade News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM