रुपया 57 पैसे की तेजी के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर

खबरे |

खबरे |

रुपया 57 पैसे की तेजी के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर
Published : Jan 10, 2023, 5:56 pm IST
Updated : Jan 10, 2023, 5:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Rupee up by 57 paise at 81.78 per dollar
Rupee up by 57 paise at 81.78 per dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.20 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में 57 पैसे की तेजी के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 57 पैसे की तेजी के साथ 81.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह नवंबर के बाद रुपये में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि एशियाई मुद्राओं के बीच रुपया सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.20 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में 57 पैसे की तेजी के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 81.72 प्रति डॉलर के दिन उच्च स्तर तक गया और 82.26 के निचले स्तर तक आया।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 103.12 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत बढ़कर 79.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 631.83 अंक की गिरावट के साथ 60,115.48 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 203.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM