घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में नौ प्रतिशत बढ़ी
घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में नौ प्रतिशत बढ़ी
Published : Sep 11, 2023, 5:02 pm IST
Updated : Sep 11, 2023, 5:02 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

यात्री कार की बिक्री 10 प्रतिशत घटकर 1,20,031 इकाई रह गई, जो पिछले साल समान अवधि में 1,33,477 इकाई थी।

New Delhi:  घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 3,59,228 इकाई हो गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अगस्त 2022 में विनिर्माताओं द्वारा डीलरों को 3,28,376 यात्री वाहनों की आपूर्ति की गई थी। यूटिलिटी वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 1,81,825 इकाई हो गई।

यात्री कार की बिक्री 10 प्रतिशत घटकर 1,20,031 इकाई रह गई, जो पिछले साल समान अवधि में 1,33,477 इकाई थी। वैन की थोक बिक्री भी 12,236 इकाइयों से घटकर 11,859 इकाई रह गई।

सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, ‘‘ पिछले महीने यात्री वाहनों और तिपहिया वाहनों की अगस्त महीने में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गई।’’

सियाम के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 64,763 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 38,369 इकाई थी। अगस्त में दोपहिया वाहनों की बिक्री 15,66,594 इकाई रही, जो अगस्त 2022 में 15,57,429 इकाई थी।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘ दोपहिया वाहनों की बिक्री एक साल पहले के स्तर पर ही रही।’’

अगस्त 2023 में उद्योग जगत में वाणिज्यिक वाहन खंड में भी अच्छी वृद्धि देखी गई।

यात्री वाहन खंड में मारुति सुजुकी इंडिया की थोक बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 1,56,114 रही, जो पिछले महीने समान अवधि में 1,34,166 इकाई थी। प्रतिद्वंद्वी हुंडई मोटर इंडिया की थोक बिक्री 53,830 रही, जो अगस्त 2022 में 49,510 इकाई थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM