दो दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े
दो दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े
Published : Jun 12, 2023, 11:17 am IST
Updated : Jun 12, 2023, 11:17 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

एनएसई निफ्टी 70.2 अंक बढ़कर 18,633.60 पर था।

मुंबई ; अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख और आईटी शेयरों में लिवाली के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी आई। बाजार में इससे पहले दो कारोबारी सत्रों में गिरावट हुई थी। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 158.02 अंक चढ़कर 62,783.65 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 70.2 अंक बढ़कर 18,633.60 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी प्रमुख रूप से बढ़े। दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक में गिरावट हुई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.12 फीसदी गिरकर 73.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 308.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेसेंक्स शुक्रवार को 223.01 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 62,625.63 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 71.15 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,563.40 पर बंद हुआ।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM