Gold Latest Price Today News: सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें ताज़ा दाम
Gold Latest Price Today News: सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें ताज़ा दाम
Published : Jul 12, 2024, 2:49 pm IST
Updated : Jul 12, 2024, 2:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Gold And Silver Prices Increase In India News In Hindi
Gold And Silver Prices Increase In India News In Hindi

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,450 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,570 रुपये है।

Gold Price Today News: आज यानी 12 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 135 रुपये बढ़कर 72,751 रुपये हो गई है। कल इसकी कीमत 72,616 रुपये प्रति दस ग्राम थी।

यह भी पढ़ें:  Indian Squad For Sri Lanka Series 2024 श्रीलंका दौरे के लिए आ सकती है भारतीय टीम, जाने कौन होगा कप्तान?

इसके साथ ही एक किलोग्राम चांदी 358 रुपये की बढ़त के साथ 92,205 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। इससे पहले चांदी 91,847 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। इस साल चांदी ने 29 मई को 94,280 रुपये प्रति शेयर के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छुआ।

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,450 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,570 रुपये है।

मुंबई- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,300 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,420 रुपये है।

कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,300 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,420 रुपये है।

चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,600 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,020 रुपये है।

भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,350 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,470 रुपये है।

इस साल अब तक सोने की कीमत में 9 हजार रुपये से ज्यादा का इजाफा हो चुका है।

यह भी पढ़ें:Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ में आज से सक्रिय होगा मानसून, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

इस साल अब तक सोने की कीमत में 9,399 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। साल की शुरुआत में यह 63,352 रुपये पर था। जो अब 72,751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। साल की शुरुआत में चांदी 73,395 रुपये प्रति किलो पर थी, जो अब 92,205 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। यानी इस साल चांदी 18,810 रुपये बढ़ी है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के प्रमुख अनुज गुप्ता के मुताबिक, इससे आने वाले दिनों में सोने और चांदी में और तेजी आ सकती है। इस साल के अंत तक सोना 78 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। जबकि चांदी भी 1 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

(For More News Apart from Gold And Silver Prices Increase In India News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)

Tags: latest news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM