एयर इंडिया ने बनाया आचारनीति संचालन ढांचा
एयर इंडिया ने बनाया आचारनीति संचालन ढांचा
Published : Dec 12, 2022, 11:15 am IST
Updated : Dec 12, 2022, 11:15 am IST
SHARE ARTICLE
Air India created the Ethics Operating Framework
Air India created the Ethics Operating Framework

यह समिति आचार संबंधी दिशानिर्देश तैयार करेगी, आचार से जुड़ी नीति एवं प्रक्रियाओं को मंजूरी देगी और क्षेत्रीय आचार समितियों के लिए....

मुंबई :  टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया ने आचार नीति (एथिक्स) संचालन ढांचा स्थापित किया है। एयरलाइन में आचार-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वह शीर्ष स्तर के साथ-साथ क्षेत्रीय स्तरों पर भी समितियां बना रही है। एक आंतरिक दस्तावेज से यह जानकारी मिली।

शीर्ष आचार समिति की स्थापना वरिष्ठ नेतृत्व स्तर पर की गई है। एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी कैंपबेल विल्सन इसके प्रमुख हैं तथा एयरलाइन के मुख्य आचारनीति सलाहकार, मुख्य मानव मानव संसाधन अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी एवं मुख्य परिचालन अधिकारी इस समिति के सदस्य हैं।

यह समिति आचार संबंधी दिशानिर्देश तैयार करेगी, आचार से जुड़ी नीति एवं प्रक्रियाओं को मंजूरी देगी और क्षेत्रीय आचार समितियों के लिए अंतिम केंद्र के तौर पर काम करेगी।

एयर इंडिया ने आंतरिक दस्तावेज में कर्मचारियों को यह भी सूचित किया कि विस्तारा के गुरजोत माल्ही को कंपनी का मुख्य आचारनीति परामर्शक नियुक्त किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM