शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 225 अंक फिसला

खबरे |

खबरे |

शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 225 अंक फिसला
Published : Feb 15, 2023, 11:08 am IST
Updated : Feb 15, 2023, 11:08 am IST
SHARE ARTICLE
Downtrend in early trade, Sensex slips 225 points
Downtrend in early trade, Sensex slips 225 points

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आठ को छोड़कर बाकी सभी के शेयर नुकसान में दिखाई दिए।

मुंबई : वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 225.95 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 60,806.31 अंक पर आ गया। एनएसई का निफ्टी भी 54.50 अंक के नुकसान के साथ 17,875.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आठ को छोड़कर बाकी सभी के शेयर नुकसान में दिखाई दिए। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और मारुति सुजुकी भी शामिल हैं।

पिछले कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स 600.42 अंक यानी 0.99 प्रतिशत चढ़कर 61,032.26 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 158.95 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,929.85 अंक पर बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट एशियाई बाजारों के नकारात्मक रुख की वजह से रही। जापान, चीन और हांगकांग के बाजारों में गिरावट का रुझान देखा जा रहा है।

इसके पहले मंगलवार को यूरोप और अमेरिका के बाजारों में मिला-जुला रुख रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि निवेशकों को अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है और इसकी वजह से वे सतर्कता बरत रहे हैं। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,305.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध लिवाली की थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM