Stock market Today: शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 118 अंक टूटा
Stock market Today: शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 118 अंक टूटा
Published : May 15, 2024, 4:29 pm IST
Updated : May 31, 2024, 5:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Stock market Today Stop on the ongoing rise in the stock market for three days Sensex fell by 118 points
Stock market Today Stop on the ongoing rise in the stock market for three days Sensex fell by 118 points

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.30 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,200.55 अंक पर बंद हुआ .

Stock market Today: स्थानीय शेयर बाजारों में तीन दिन से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 117 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। एचडीएफसी बैंक में बिकवाली दबाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में गिरावट आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 117.58 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,987.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 281.95 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.30 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,200.55 अंक पर बंद हुआ .सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

Arvind Kejriwal News: कल लखनऊ आएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव के साथ करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

इसके उलट, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो तथा एचसीएल टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार अवकाश के कारण बंद रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट मंगलवार को लाभ में रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.55 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 4,065.52 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। 7lसेंसेक्स मंगलवार को 328.48 अंक मजबूत हुआ था, जबकि निफ्टी 113.80 अंक के लाभ में रहा था।

(For more news apart from Stock market Today Stop on the ongoing rise in the stock market for three days Sensex fell by 118 points, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM