Stock Market News: एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

खबरे |

खबरे |

Stock Market News: एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट
Published : May 15, 2025, 10:02 am IST
Updated : May 15, 2025, 10:02 am IST
SHARE ARTICLE
Stock Market Sensex, Nifty fall today News In Hindi
Stock Market Sensex, Nifty fall today News In Hindi

अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

Stock Market Sensex, Nifty fall today News In Hindi: एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 106.78 अंक की गिरावट के साथ 81,223.78 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 38.45 अंक फिसलकर 24,628.45 अंक पर आ गया।

शुरुआती सौदों के बाद बीएसई सेंसेक्स 247.22 अंक की गिरावट के साथ 81,082.80 अंक पर और निफ्टी 67.15 अंक फिसलकर 24,599.75 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में तेजी रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 931.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।(pti)

(For More News Apart From Neeraj Chopra becomes Lieutenant Colonel in Territorial Army  News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)
 

Tags: stock market

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM