शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 82.64 पर आया

खबरे |

खबरे |

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 82.64 पर आया
Published : Dec 15, 2022, 12:25 pm IST
Updated : Dec 15, 2022, 12:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Rupee falls 15 paise to 82.64 against US dollar in early trade
Rupee falls 15 paise to 82.64 against US dollar in early trade

रुपया पिछले सत्र में, बुधवार को डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 82.49 पर बंद हुआ था।

मुंबई : विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.64 के स्तर पर आ गया। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने और आक्रामक रूख अपनाने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.63 पर खुला, फिर और गिरावट के साथ 82.64 के स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया पिछले सत्र में, बुधवार को डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 82.49 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.85 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 82.13 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM