Share Market News: शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया, सेंसेक्स 181 अंक चढ़ा
Share Market News: शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया, सेंसेक्स 181 अंक चढ़ा
Published : Sep 16, 2024, 10:37 am IST
Updated : Sep 20, 2024, 11:37 am IST
SHARE ARTICLE
Share Market News: Nifty made a new record in early trade, Sensex rose 181 points
Share Market News: Nifty made a new record in early trade, Sensex rose 181 points

एनएसई निफ्टी 55.1 अंक चढ़कर 25,411.60 पर पहुंच गया।

Share Market News: विदेशी कोषों की लिवाली और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी लौटी और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 180.92 अंक चढ़कर 83,071.86 पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 55.1 अंक चढ़कर 25,411.60 पर पहुंच गया। बाद में निफ्टी 89.2 अंक उछलकर 25,445.70 के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टूब्रो और बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा तेजी रही। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लाल निशान में आ गए।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,364.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत बढ़कर 71.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(For more news apart from Share Market News: Nifty made a new record in early trade, Sensex rose 181 points, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM