Stock Market News: शेयर बाजार में तीन दिनों की तेजी थमी, सेंसेक्स 423 अंक टूटा
Stock Market News: शेयर बाजार में तीन दिनों की तेजी थमी, सेंसेक्स 423 अंक टूटा
Published : Jan 17, 2025, 5:34 pm IST
Updated : Mar 10, 2025, 6:10 pm IST
SHARE ARTICLE
 Three- Day rise in the stock market stopped Sensex fell by 423 points
Three- Day rise in the stock market stopped Sensex fell by 423 points

काफी हद तक सुस्त सत्र में बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 423.49 अंक यानी 0.55 प्रतिशत गिरकर 76,619.33 पर बंद हुआ।

Three- Day rise in the stock market stopped Sensex fell by 423 points News In Hindi: वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच घरेलू स्तर पर प्रमुख कंपनियों में बिकवाली होने से बाजार में तीन दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लगा। बीएसई सेंसेक्स 423 अंक के नुकसान में रहा जबकि निफ्टी में 108 अंक की गिरावट रही।

विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी का सिलसिला जारी रहने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया।

काफी हद तक सुस्त सत्र में बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 423.49 अंक यानी 0.55 प्रतिशत गिरकर 76,619.33 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 779.53 अंक तक गिरकर 76,263.29 पर आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 108.60 अंक यानी 0.47 प्रतिशत गिरकर 23,203.20 पर आ गया।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से इन्फोसिस में करीब छह प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। देश की दूसरी बड़ी आईटी सेवा कंपनी इन्फोसिस लिमिटेड के नतीजे निवेशकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। हालांकि कंपनी ने मांग बढ़ने से तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में 11.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इसी तरह एक्सिस बैंक के शेयर भी तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद चार प्रतिशत तक गिर गए।

इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी गिरावट का रुख रहा।

इसके उलट, पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शुद्ध लाभ में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के बाद उसके शेयर में 2.50 प्रतिशत की तेजी रही।

सबसे अधिक तेजी जोमैटो के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा नेस्ले, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुए जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही।

यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।  शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,341.95 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की थी।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत बढ़कर 81.43 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 318.74 अंक चढ़कर 77,042.82 और एनएसई निफ्टी 98.60 अंक बढ़कर 23,311.80 पर पहुंच गया था।(PTI)
 

(For more news apart from  Three- Day rise in the stock market stopped Sensex fell by 423 pointsNews In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM