Share Market News: सेंसेक्स पहली बार 84,000 अंक के पार; निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर
Share Market News: सेंसेक्स पहली बार 84,000 अंक के पार; निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर
Published : Sep 20, 2024, 11:41 am IST
Updated : Sep 23, 2024, 4:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Share Market News: Sensex crosses 84,000 mark for the first time; Nifty at new all-time high
Share Market News: Sensex crosses 84,000 mark for the first time; Nifty at new all-time high

शुरुआती सौदों में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 975.1 अंक उछलकर 84,159.90 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

Share Market News:  बीएसई सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती सौदों में 84,000 अंक के रिकॉर्ड स्तर के पार पहुंच गया। निफ्टी ने भी अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूआ। वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा चार साल से अधिक समय के बाद अपनी ब्याज दर में कटौती से घरेलू बाजार में तेजी आई है।

शुरुआती सौदों में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 975.1 अंक उछलकर 84,159.90 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 271.1 अंक की बढ़त के साथ 25,686.90 अंक के नए सर्वकालिक शिखर पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, नेस्ले, भारती एयरटेल और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,547.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।(pti)

(For more news apart from Share Market News: Sensex crosses 84,000 mark for the first time; Nifty at new all-time high, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM