Leather shoe exports: चमड़ा, जूता निर्यात 2024-25 में 25 प्रतिशत बढ़कर 5.7 अरब डॉलर पर

खबरे |

खबरे |

Leather shoe exports: चमड़ा, जूता निर्यात 2024-25 में 25 प्रतिशत बढ़कर 5.7 अरब डॉलर पर
Published : Apr 21, 2025, 6:07 pm IST
Updated : Apr 21, 2025, 6:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Leather, shoe exports to grow 25% to $5.7 billion in 2024-25 News In Hindi
Leather, shoe exports to grow 25% to $5.7 billion in 2024-25 News In Hindi

जालान ने कहा कि 10 प्रतिशत शुल्क वृद्धि के कारण सभी निर्यातक खरीदारों को छूट दे रहे हैं, लेकिन कोई ऑर्डर रद्द नहीं हुआ है।

Leather, shoe exports to grow 25% to $5.7 billion in 2024-25 News In Hindi: देश के चमड़ा, गैर-चमड़ा जूते और उत्पादों का निर्यात सालाना आधार पर लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 5.7 अरब डॉलर का हो गया। चालू वित्त वर्ष में निर्यात 6.5 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है। निर्यातकों के निकाय सीएलई ने सोमवार को यह जानकारी दी है। चमड़ा निर्यात परिषद (सीएलई) ने कहा कि विकसित और विकासशील दोनों देशों ओर से मांग कहीं बेहतर है।

सीएलई के कार्यकारी निदेशक आर सेल्वम ने कहा, ‘‘2024-25 में, हमने, वाणिज्य विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को एक अरब डॉलर अधिक के साथ पार कर लिया है और इस प्रवृत्ति को देखते हुए, हमारा निर्यात 2025-26 में 6.5 अरब डॉलर के स्तर को लांघ जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद यह क्षेत्र आगे बढ़ रहा है।

इसी तरह सीएलई के चेयरमैन राजेंद्र कुमार जालान ने कहा कि भारत के प्रमुख निर्यात गंतव्य- अमेरिका और ब्रिटेन दोनों में निर्यात अच्छा चल रहा है।

जालान ने कहा कि 10 प्रतिशत शुल्क वृद्धि के कारण सभी निर्यातक खरीदारों को छूट दे रहे हैं, लेकिन कोई ऑर्डर रद्द नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘14-15 अप्रैल से स्थिति सामान्य है। हमने अमेरिका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते में सरकार को 'शून्य-के-लिए-शून्य' शुल्क का सुझाव दिया है।’’ उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों के लिए ऑर्डर बुक अच्छी है और अमेरिका और ब्रिटेन से भारी मांग आ रही है।

उन्होंने बताया कि यह उद्योग, श्रम गहनता वाला है, जो लगभग 42 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करता है। इस क्षेत्र का कुल कारोबार लगभग 19 अरब डॉलर का है, जिसमें पांच अरब डॉलर का निर्यात भी शामिल है।

उद्योग के अनुसार, इस क्षेत्र में वर्ष 2030 तक लगभग 39 अरब डॉलर का कुल कारोबार तक पहुंचने की क्षमता है, जिसमें 25 अरब डॉलर का घरेलू उत्पादन और 13.7 अरब डॉलर का निर्यात कारोबार शामिल होगा।

उद्योग ने यह भी कहा कि कई चीनी निवेशक भारत में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए भारतीय फुटवियर कंपनियों के साथ हाथ मिलाने के इच्छुक हैं। (pti)

(For More News Apart From Bathinda Mentally ill minor was raped by six youths News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM