Gold News: सोना...आयात तिगुना, दाम 3000 रुपए बढ़े, फिर भी त्योहारों में मांग 30% बढ़ेगी
Gold News: सोना...आयात तिगुना, दाम 3000 रुपए बढ़े, फिर भी त्योहारों में मांग 30% बढ़ेगी
Published : Sep 22, 2024, 7:51 pm IST
Updated : Sep 22, 2024, 7:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Gold import tripled, price increased by Rs 3000 news in hindi
Gold import tripled, price increased by Rs 3000 news in hindi

जानकारों के अनुसार वैश्विक बाजार में दाम घटने से अनुमान लगाया जा रहा है कि त्योहार के दौरान सोने की मांग ऊंची रहेगी।

Gold News In Hindi: देश में सोने के दाम एक महीने में 4.2% (2,985 रु./ग्राम) बढ़कर 74,093 रु./दस ग्राम हो गया। बजट में आयात शुल्क घटने के बाद दाम जितना घटा था, उससे ज्यादा बढ़ चुका है। बावजूद इसके जानकारों का मानना है कि त्योहारी सीजन में सोने की मांग रिकॉर्ड बनाएगी। आयात शुल्क घटने से विदेश से सोना मंगाना आसान हो गया। यह देश के सभी ज्वेलर्स के पास पहुंच रहा है। एक अनुमान के अनुसार इस बार त्योहारी सीजन में सोने की मांग 30% से ज्यादा बढ़ेगी। आम बजट में सोने पर आयात शुल्क घटने के बाद अगस्त में भारत का सोने का आयात तीन गुना से ज्यादा बढ़ा है।

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, अगस्त में मासिक आधार पर आयात 10.06 अरब डॉलर (84,453.7 करोड़ रु.) रहा, जो जुलाई में 3.13 अरब डॉलर (26,276.35 करोड़ रु.) था। इस तेजी की बड़ी वजह त्योहारी सीजन है। इसमें भारी मांग निकलने की उम्मीद है। सोने पर आयात शुल्क 15% था, जो बजट में 6% कर दिया गया।

जानकारों के अनुसार वैश्विक बाजार में दाम घटने से अनुमान लगाया जा रहा है कि त्योहार के दौरान सोने की मांग ऊंची रहेगी। वजह यह है कि अब ज्यादातर सोना वैध रास्तों से भारत आएगा। जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन विपुल शाह का कहना है, 'आयात शुल्क घटने से विदेशों से सोने की आमद बढ़ गई है।

दिसंबर तक 42 लाख शादियां बढ़ाएंगी डिमांड

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुसार, नवंबर-दिसंबर में 42 लाख शादियां होने वाली हैं। इसमें करीब 5.5 लाख करोड़ रु. खर्च होंगे। ज्वेलरी उन तीन प्रमुख सेक्टर में शामिल है, जिसे इस खर्च का बड़ा हिस्सा मिलेगा।

(For more news apart from Gold import tripled, price increased by Rs 3000 news in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM