Gold Price: सोने की रिकॉर्ड ऊंची कीमतों ने आभूषणों की बिक्री को किया फीका
Gold Price: सोने की रिकॉर्ड ऊंची कीमतों ने आभूषणों की बिक्री को किया फीका
Published : Oct 22, 2024, 4:43 pm IST
Updated : Apr 11, 2025, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Record high gold prices dampen jewelery sales News In Hindi
Record high gold prices dampen jewelery sales News In Hindi

उन्होंने कहा कि भले ही सीमा शुल्क कम हो, लेकिन दिवाली के त्योहार से पहले पीली धातु की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।

Record high gold prices dampen jewelery sales News In Hindi: भारत में आभूषणों के थोक और खुदरा विक्रेताओं का मानना है कि इस धनतेरस पर मांग कम रहेगी और खासतौर से मात्रा में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि भले ही सीमा शुल्क कम हो, लेकिन दिवाली के त्योहार से पहले पीली धातु की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।

सोने की कीमत इस समय दिल्ली में 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि चांदी की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई है।

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुवनकर सेन ने कहा कि बिक्री के मामले में, कीमत बढ़ने के बाद मात्रा में कमी आएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले धनतेरस की तुलना में इस साल मात्रा के लिहाज से बिक्री में कम से कम 10-12 प्रतिशत की गिरावट होगी, क्योंकि कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। हम मूल्य के लिहाज से बिक्री में लगभग 12-15 प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर सकते हैं।’’

इस बार वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमत बहुत तेजी से बढ़ी है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें अबतक के उच्चतम स्तर पर हैं।

कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के सह-संस्थापक और सीईओ ज्ञानशेखर त्यागराजन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कीमतें बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं की रुचि कुछ कम हुई है। हालांकि, जैसा कि दशकों से होता आ रहा है, निवेशक समय के साथ ऊंची कीमतों के आदी हो जाते हैं और मांग फिर से बढ़ जाती है।

पीएन गाडगिल के प्रबंध निदेशक सौरभ गाडगिल ने कहा कि मात्रा के लिहाज से उद्योग के पिछले साल के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।

आभूषण खुदरा विक्रेता कल्याण ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक टी एस कल्याणरामन ने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही के दौरान ग्राहकों की अच्छी संख्या को देखते हुए हम त्योहारों के दौरान बिक्री को लेकर आशान्वित हैं। त्योहारों के लिए पहले से दिये जाने वाले ऑर्डर भी अच्छे दिख रहे हैं।’’

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सचिन जैन ने कहा कि सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि त्योहारों के कारण सोने की खरीदारी में फिर से उछाल आया है।(Pti)

(For more news apart from Record high gold prices dampen jewelery sales News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)  
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM