रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.76 प्रति डॉलर पर

खबरे |

खबरे |

रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.76 प्रति डॉलर पर
Published : Dec 22, 2022, 5:22 pm IST
Updated : Dec 22, 2022, 5:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Rupee gains 8 paise at 82.76 per dollar
Rupee gains 8 paise at 82.76 per dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.78 के स्तर पर मजबूत खुला और कारोबार के अंत में आठ पैसे की तेजी दर्शाता 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को आठ पैसे की तेजी के साथ 82.76 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस तेजी का कारण विदेशी बाजारों में डॉलर का कमजोर होना था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में गिरावट से रुपये का लाभ सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.78 के स्तर पर मजबूत खुला और कारोबार के अंत में यह आठ पैसे की तेजी दर्शाता 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.64 के उच्चस्तर और 82.79 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.84 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.32 प्रतिशत घटकर 103.89 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.58 प्रतिशत बढ़कर 83.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 241.02 अंक घटकर 60,826.22 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,119 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM