रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे टूटकर 81.68 प्रति डॉलर पर

खबरे |

खबरे |

रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे टूटकर 81.68 प्रति डॉलर पर
Published : Jan 24, 2023, 11:07 am IST
Updated : Jan 24, 2023, 11:07 am IST
SHARE ARTICLE
Rupee falls 26 paise to 81.68 per dollar in early trade
Rupee falls 26 paise to 81.68 per dollar in early trade

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत के नुकसान से 101.96 पर आ गया।

मुंबई : कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे टूटकर 81.68 प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजारों में बढ़त तथा अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी से हालांकि रुपये का नुकसान सीमित रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.48 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 81.68 प्रति डॉलर पर आ गया। सोमवार को रुपया 81.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि पूंजी बाजार से विदेशी कोषों की निकासी का स्थानीय मुद्रा पर असर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत के नुकसान से 101.96 पर आ गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM