श्रीलंका ने अडाणी समूह के निवेश को मंजूरी दी

खबरे |

खबरे |

श्रीलंका ने अडाणी समूह के निवेश को मंजूरी दी
Published : Feb 24, 2023, 4:10 pm IST
Updated : Feb 24, 2023, 4:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Sri Lanka approves Adani Group's investment
Sri Lanka approves Adani Group's investment

इन दोनों परियोजनाओं में कुल 44.2 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा।

कोलंब :  श्रीलंका के निवेश संवर्द्धन बोर्ड ने भारत के अडाणी समूह की दो नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं देश के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में लगाने की मंजूरी दी है। इन दोनों परियोजनाओं में कुल 44.2 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा। मन्नार के पवन ऊर्जा संयंत्र की क्षमता 250 मेगावॉट और पूनरिन स्थित संयंत्र 100 मेगावॉट क्षमता का होगा।

एक विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘श्रीलंका निवेश बोर्ड ने मन्नार और पूनरिन में दो पवन ऊर्जा संयंत्रों की 44.2 करोड़ डॉलर के कुल निवेश के साथ स्थापना करने के लिए भारत की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को मंजूरी पत्र जारी किया है।’’

इसमें बताया गया कि इन संयंत्रों को दो साल में शुरू करने की योजना है, इन्हें राष्ट्रीय ग्रिड में 2025 में जोड़ा जाएगा। नई परियोजना रोजगार के 1,500 से 2,000 अवसर पैदा करेगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM