वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच सेंसेक्स 61,600 अंक के पार पहुंचा

खबरे |

खबरे |

वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच सेंसेक्स 61,600 अंक के पार पहुंचा
Published : Nov 24, 2022, 11:10 am IST
Updated : Nov 24, 2022, 11:10 am IST
SHARE ARTICLE
Sensex crosses 61,600 mark amid strength in global markets
Sensex crosses 61,600 mark amid strength in global markets

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 124.35 अंक चढ़कर 61,634.93 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी...

मुंबई :  वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 124 अंक से अधिक चढ़कर 61,600 अंक के पार पहुंच गया। निफ्टी ने भी बढ़त दर्ज की।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 124.35 अंक चढ़कर 61,634.93 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 38 अंक के लाभ के साथ 18,305.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई सेंसेक्स कुछ देर के बाद 248.22 अंक के लाभ के साथ 61,760.67 अंक पर और निफ्टी 75 अंक चढ़कर 18,342.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पॉवर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में थे।

दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 91.62 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,510.58 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 23.05 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,267.25 अंक पर बंद हुआ था।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी लेकिन शंघाई के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 85.24 प्रति बैरल पर था। 

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 789.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM