Gold- Silver Price: कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोना 198 रुपये टूटा, चांदी भी कमजोर

खबरे |

खबरे |

Gold- Silver Price: कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोना 198 रुपये टूटा, चांदी भी कमजोर
Published : Jan 25, 2023, 5:18 pm IST
Updated : Jan 25, 2023, 5:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Gold falls by Rs 198 amid weak global trend, silver also weak
Gold falls by Rs 198 amid weak global trend, silver also weak

विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,928 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी गिरावट के साथ 23.55 डॉलर प्रति औंस पर थी।

New Delhi: कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 198 रुपये की गिरावट के साथ 56,972 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 270 रुपये की गिरावट के साथ 68,625 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 198 रुपये की गिरावट के साथ 56,972 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।’’

विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,928 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी गिरावट के साथ 23.55 डॉलर प्रति औंस पर थी। विश्लेषकों ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,928 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM